पत्नी को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

तरैया (सारण) :

प्रखंड के खराटी गाँव में दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता को ससुराल वालो ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है।इस संबंध में पीड़िता सुनैना देवी के ने अपने पति,सास और ससुर सहित सात लोगो पर एफआईआर दर्ज कराया है।जिसमें पति संतोष राय, ससुर विजय राय, सास किशोरी देवी,नितेश कुमार,राहुल कुमार,विभा कुमारी एवं माला देवी को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में विजय राय के साथ हुई थी।उसी समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा फिर मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया।जिसके संबंध में तरैया थाना में कांड संख्या 186/18 दर्ज है।जिसमें छपरा न्यायलय के आदेश पर मेरे पति मुझे घर ले गये और फिर धमकी देने लगे कि अगर केस नहीं उठाओगी तो जान मार कर फेंक देंगे।फिर 27 नम्बर 2019 को सभी अभियुक्त द्वारा मेरे साथ मारपीट किया गया।और मुकदमा नहीं उठाने पर हत्या करने की धमकी दी गयी।सूचना मिलने पर मेरा भाई मेरे घर आया और मुझे बचाया तब मैं अपने भाई के साथ अपने घर चली गयी। जिसके आलोक में पुनः प्राथमिकी दर्ज की गयी है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।