
मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन में धान बो रहे दो लोगों से आधा दर्जन लोगों ने शराब के नशें में मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में डुमरसन गांव निवासी जटा राम ने बताया कि सुबह में धान के खेत में बोआई करने गये तो वहीं पड़ोस के बंगरा गांव के दिलीप कुमार, बालदेव कुशवाहा समेत आधा दर्जन लोग शराब पी रहे थे उनसे इसके बारे में बोलने पर मारपीट कर जटा राम के दो पुत्र 40 वर्षीय मोती लाल राम,35 वर्षीय जवाहीर राम को घायल कर दिया गया जिन्हें घायलावस्था में पीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में पीड़ित द्वारा थाना पुलिस में आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच कर रही है।




Recent Comments