
मांझी। दाउदपुर पंचायत क्षेत्र के दाउदपुर चट्टी के समीप पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मृत रम्भू राम की विधवा पत्नी बच्ची देवी को आपदा विभाग द्वारा अनुग्रह राशि के रूप में चार लाख का चेक शुक्रवार को प्रदान किया गया। मांझी के सीआई चन्द्रमा सिंह, कांग्रेस के जिला महासचिव जगा सिंह व जलालपुर के कांग्रेस अध्यक्ष काली कुमार ने संयुक्त रूप से चेक सौंपा। मौके पर अरुण कुमार मिश्रा, जगत नारायण गिरि, अशोक राय, सद्दाम हूसैन आदि भी मौजूद थे।




Recent Comments