
सारण/मांझी। गम्भीर बीमारी से जूझ रहे मांझी के मिठाई दुकानदार टुनटुन प्रसाद को स्थानीय रेणुका हॉस्पिटल और स्थानीय शनिचरा बाजार निवासी चंदन मांझी की प्रसव पीड़िता पत्नी रेखा देवी को स्थानीय मां भवानी हॉस्पिटल में एक-एक यूनिट ब्लड डोनेट कर अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के दो सदस्यों ने मानवता की सच्ची मिशाल पेश की है। कोपा थाना क्षेत्र के हसुलाही गांव निवासी अमित गुप्ता ने टुनटुन प्रसाद को तथा प्रसव पीड़िता रेखा देवी को दुर्गापुर निवासी सोनू कुमार सिंह ने ब्लड डोनेट कर दोनों मरीजों को जीवन दान दिया। इसके पहले भी ग्रुप के सदस्यों ने दर्जनों मरीजों को निःशुल्क ब्लड डोनेट कर ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिकता की भावना को जीवंत रखने का काम किया है। बता दें कि उक्त सोशल ग्रुप गरीबों व जरूरतमंदों की अनवरत सहायता के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है।





Recent Comments