विद्या भारती के क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महावीरी सीवान के छात्र रजनीश कुमार ने  जीता  स्वर्ण पदक
*👉क्षेत्रीय ताइक्वांडो व योग प्रतियोगिता में सीवान के  महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, बरहन गोपाल के छात्रों का रहा दबदबा*
⭐अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती के द्वारा क्षेत्रीय ( बिहार/ झारखंड) स्तर पर झारखंड के चतरा में 06 व 07 मई को आयोजित   ताइक्वांडो प्रतियोगिता
सीवान के महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर,बरहन गोपाल के छात्र  रजनीश कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर आगामी राष्ट्रिय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया साथ ही  समरेंद्र प्रताप,सचिन कुमार यादव,निखिल कुमार सिंह,ऋतिक कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किया तथा यशवर्धन ने कास्य पदक प्राप्त किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर. एस. एस. के झारखण्ड के प्रान्त प्रचारक श्री रविशंकर जी थे.इस प्रतियोगिता में पूरे झारखण्ड और बिहार प्रान्त से 596 भैया-बहनों ने भाग लिया. वहीं दूसरी तरफ दिनांक 6 से 7 मई को ही क्षेत्रीय योग प्रतियोगिता जो कि सादीपुर,मुंगेर,बिहार में आयोजित थी, में महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर,बरहन गोपाल के ही भैया अभिषेक कुमार, अभिषेक सिंह,अभिषेक राज,नितेश कुमार एवं नितीश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर बिहार प्रान्त  में प्रथम एवं क्षेत्र में तृतीय स्थान प्राप्त कर सीवान को क्षेत्र स्तर पर गौरवान्वित किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग महाविद्यालय के प्राचार्य, पद्मविभूषण से सम्मानित स्वामी श्री चिन्मयानन्द जी एवं अध्यक्ष श्री प्राणमोहन केसरी जी थे. इस प्रतियोगिता में बिहार एवं झारखण्ड मिलाकर 170 भैया-बहनों ने भाग लिया.दोनों ही टीमों का नेर्तृत्व विद्यालय के आचार्य सच्चिदानंद राय एवं रवि श्रीवास्तव ने किया.
विद्यालय को मिले इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  आशुतोष कुमार मिश्र तथा सचिव शम्भू प्रसाद गुप्ता ने दोनों टीमों बधाई एवं धन्यवाद दिया है.