• छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सरायबक्स पलमवा पुल के समीप घटित हुई घटना
• युवक की मौत के बाद परिजनो का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सरायबक्स पलमवा पुल के समीप ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।छपरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के क्रम एक युवक की मौत रास्ते में हो गई।मृतक संजय सिंह(45) भेल्दी थाने जोगनी परसा गांव के राजेन्द्र सिंह का पुत्र बताया जाता है।घायलों में जोगनी परसा के ही देवेन्द्र शर्मा व रोजाद्दीन शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार होकर भेल्दी थाने के जोगनी परसा गांव के तीनों युवक छपरा-मुजफ्फरपुर 722 के रास्ते गड़खा की ओर जा रहे थे जैसे ही सरायबक्स पलमवा पुल के समीप पहुंचे कि गड़खा की ओर से आ रही ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद ग्रामीण जुट गए और तीनों को इलाज के लिए गड़खा सीएचसी लाए जहां तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति मेें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में इलाज के दौरान संजय सिंह की मौत हो गई।वहीं दोंनो घायलों का प्राथमिक उपचार छपरा सदर अस्पताल में करने के बाद पटना भेज दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।इधर, संजय सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिजनों मेें चीख-पुकार मच गई। संजय सिंह की मौत के
बाद जोगनी परसा गांव के गम मेें डूबे हुए हैं।