विजयीपुर इंडेन गैस एजेंसी का माले ने किया घेराव विजयीपुर इंडेन गैस एजेंसी का माले ने किया घेराव
विजयीपुर (गोपालगंज):-
गरीबों का हक नही मिलनें से आक्रोशित माले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विजयीपुर गैस एजेंसी का घेराव किया ।इन्नौस के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पासवान के नेत्र्रित्व में सैकड़ों वीपीएल धारी लोगों ने प्रधानमंत्री उज्वला योजना के अंतर्गत बांटे जा रहे मुफ्त गैस कनेक्शन के बदले 1-1हज़ार रूपया लेकर कनेक्शन देने के बिरूद्ध यह आवाज उठाई है । पासवान ने गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ आवाज उठाते हुये बताया कि नवतन ,सरूपाई ,घाटबंधौरा ,माङर ,महुअवां ,धनौती ,कोरिया तथा नवतन गांव के सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री मुफ्त उज्ज्वला कनेक्शन योजना में एक एक हजार रूपया रिश्वत देकर गैस कनेक्शन लिया है । पासवान का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे इस योजना से गरीबों को लाभ नही मिल रहा है बल्कि सरकार में बैठे लोगों की सह पर गैस एजेंसी संचालक द्वारा धन की उगाही की जा रही है ।
इस संवंध में गैस एजेंसी संचालक सत्येन्द्र कुमार श्रीवाश्तव का कहना है कि जिससे पैसा लिया जाता है उसे पावती की रसीद दी जाती है ।ईस प्रकार वी पी एल धारियों को कनेक्शन देने का दो सिस्टम है ।पहला फ्री तथा दुसरा कैस ।
इस विषय में अनुमंडल पदा अनिल रमन ने कहा कि जांच कर संचालक के विरूद्ध कारवाई की जायेगी ।उन्होंने विजयीपुर वी डी ओ को जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है ।