
दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा में पुलिस ने एक खीरा लदे पिकअप वैन से 38 गैलन में 1330 लीटर देसी शराब बरामद किया है। वहीं धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे। मामले में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि तरैया- पोखरेड़ा रोड में शराब के बड़े कारोबारी मसरख थाना क्षेत्र के मोगलिया निवासी स्व.कृष्णा राय के पुत्र पवन कुमार और तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी भगेरु मांझी के पुत्र रावण मांझी देसी शराब स्प्रीट का बड़ा खेप उतारने वाला है। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए पुलिस बल के सहयोग से पोखरेड़ा बगही स्कूल के समाने मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग शुरू किया गया। उसी दौरान तरैया बाजार की तरफ से एक पिकअप वैन आते हुए दिखाई दिया, जिसे रोकने का इशारा किया गया तो चालक पिकअप लेकर भागने लगा। जिसे पीछाकर रोका गया तबतक दो व्यक्ति कूदकर भाग निकले। पुलिस बल के सहयोग से जब पिकअप वैन की तलासी ली गई तो 10 किउंटल खीरा के नीचे 38 गैलन में प्रति गैलन 35 लीटर कुल 1330 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। मामले में शराब कारोबारी मसरख मोगलिया निवासी पवन कुमार एवं तरैया के संग्रामपुर निवासी रावण मांझी और पिकअप मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
__




Recent Comments