दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के सरिसवा बेतिया मुख्य मार्ग पर गनौली, पंचायत के लालगढ सिंघाछाप्पर के बीच अनियंत्रित ट्रेक्टर ने दो सगे भाई को रौंदा जिससे घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई l मृतक की पहचान लालगढ निवासी अमित कुमार 16 वर्ष और मनी कुमार 13 वर्ष है l सूत्रों के अनुसार बेतिया बस स्टैंड में पान की दुकान है l दुकान बंद कर के दोनों भाई घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई l ग्रामीणों ने घंटो चक्का जाम कर दिया मौके पर पुलिस अधीक्षक जयंतकांत पहुंच कर लोगो को समझा बुझाकर कर जाम को समाप्त किया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया l
पुलिस अज्ञात गाड़ी के छानबीन एवं अगली कार्यवाही में जुट गई है l समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।





Recent Comments