बालू लदी वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों ने कसी कमर , लगाया बैरियर-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#

डोरीगंज(सारण) -:
“””””””””””
बालू के अवैध कारोबार व परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगा पाने मे नाकाम सारण पुलिस की विफलता से निराश अब ग्रामीण ईलाको के लोगो के द्वारा अपने गाँव की सड़को की सुरक्षा हेतु बालू माफियाओ के विरूद्ध खुद आगे आना पड़ रहा है ।
शनिवार को शेरपुर गंज के कुछ स्थानीय बुद्धिजीवी नागरिको के द्वारा गाँव मे बालू लदी ट्रैक्टरो के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद दिन रात घेघटा गाँव से होकर शेरपुर के रास्ते निकल रही सैकड़ो बालू लदी ट्रैक्टरो के कारण जहाँ रात मे लोगो की नींदे हराम थी वही गाँव की अच्छी भली सड़के भी इन बालू माफियाओ के भेट चढ रहे थे जिससे आजिज शेरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र राय की अध्यक्षता मे रविवार को घेघटा गाँव के लोगो के द्वारा एक आम बैठक कर इस पर शीघ्र रोक लगाए जाने संबंधी निर्णय लिए गए जिसके दौरान गंगा के तटीय ईलाके मे अवस्थित गाँव की सीमा पर तार का पेड़ रख रास्ते को सील कर दिया गया वही इसके लिए विशेष रूप से सक्रिय कुछ युवाओ को भी इसकी जिम्मेदारी सौप दी गई जो लगातार गाँव की निगाहबानी कर रहे है मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र राय ने बताया कि अब किसी भी कीमत पर गाँव मे बालू लदी ट्रैक्टरो को प्रवेश नही होने दिया जाएगा इससे आम आदमी की जान माल के साथ ग्रामीण सड़को का भी नुकसान हो रहा है
वही इस जागरूकता के बाद अब आस पास के गाँवो के लोगो के द्वारा भी आवाजे उठने लगी है शेरपुर गंज निवासी आफताब आलम ने बताया कि इन बालू लदी ट्रैक्टरो के कारण जहाँ गाँव की सड़के बदहाल हो रही थी वही बच्चे नौजवान बूढे सभी का सड़को पर चलना दुष्वार हो गया था सैकड़ो बालू लदी ट्रैक्टरो से रात व दिनभर ढुलाई जारी थी लोगो अपनी चौखट से निकलना भी इन ट्रैक्टरो की बाढ के कारण किसी हादसे को न्योता देना मालुम मालुम पड़ता था आज हम सभी ने एक होकर सड़क पर तार का बैरियर लगा सील कर दी है साथ हम सब ग्रामीण इसके विरूद्ध एकजुट है किसी भी कीमत पर बालू लदी कोई भी वाहन हमारे गाँव से होकर नही गुजर सकता इसके लिए हमसब लोग तत्पर है