मढौरा मे अवैध लॉटरी के अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी, नौ लोग गिरफ्तार

मढ़ौरा (सारण):नगर क्षेत्र के सब्जी बाजार के समीपशराब भट्ठी के कैम्पस में पुलिस ने छापामारी कर लम्बे समय से चल अवैध एक नंबरी लॉटरी पर छापेमारी कर नौ लोगों कों गिरफ्तार कर लिया I जो लॉटरी खेलने और खेलाने के लिए जमा हुए थे I पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से लॉटरी को खेलाने में प्रयुक्त एक बोर्ड, कागज का पुर्जा और नगद 1400 रूपया भी जब्त किया है I पुलिस ने गिरफ्तार किये गये लोगों में तरैया बाजार निवासी मनक लाल भगत,धेनुकी निवासी टुनटुन सिंह,कामेश्वर साह,मढ़ौरा खास निवासी रमेश राय,हसनपुरा नयका टोला निवासी हरिश्चंद मांझी, लालापुर निवासी पवन महतों,पकहा बीन टोला निवासी बासदेव महतों , हड़बड़नाथ मंदिर निवासी मुन्नी बासफोर, नया गांव निवासी श्री कान्त प्रसाद का नाम बताया गया है I थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रामबालेश्वर राय ने बताया कि पूर्व से सब्जी बाजार के पास अवैध रूप से एक नम्बरी लॉटरी खेलाने की सुचना मिल रही थी I इसके आलोक में थाना कि एक टीम बनाकर छापामारी की गई जिसमें 1400 नगद सहित नौ को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई है I सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को जेल भेजा जा रहा है I
ロ अवैध लॉटरी के धंधे से घिर रहा है मढ़ौरा –
एक नम्बरी लॉटरी के काले खेल में मढ़ौरा घिरता जा रहा है I नगर के कई स्थान पर अवैध लॉटरी के धंधेबाज ने पानी दुकान खोल ली है I यह धंधा चोरी छुपे भी नहीं वल्कि मुख्य बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके में संचालित होता है जो सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहता है I नगर के लोग बताते है कि यहां अवैध लॉटरी का धंधा महीनों से चल रहा है I धंधे से जुड़े लोग कि अपनी दबंगता है कि जो इसका विरोध करते भी है तो उलटे परेशानी झेलनी पड़ती है I




Recent Comments