वार्ड सदस्य व मुखिया मिलजुलकर कराये क्षेत्र में विकास कार्य:विधायक


तरैया(सारण):15.05.2018 :
वार्ड सदस्य व मुखिया मिलजुलकर अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य करें।उक्त बातें स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने भटगाई पंचायत मँझोपुर गाँव के वार्ड 02 में वार्ड सभा मे लोगों को संबोधित करते हुए कहा।विधायक ने लोगों से कहा कि आपके क्षेत्र में जो भी समस्याए है हमे सूचित करें मैं उसका समाधान करूँगा।आपके क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हो रहा है उसके बारे में ठीक ढंग से आपको जानकारी होनी चाहिए।अगर मनरेगा से कार्य हो रहा है तो जो मनरेगा का गाइड लाइन है उसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रहा है या प्रधानमंत्री सड़क योजना से बन रहा है या गली -नली पक्कीकरण योजना से बन रहा है।आपलोगो को इसकी जानकारी होनी चाहिए।अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो की आप निगरानी करें।आपके गाँव-वार्ड के विकास के लिए कार्य हो रहा है।अगर आपको लगता है कि कार्य मे गड़बड़ी हो रही है तो आप शिकायत करें।गड़बड़ी की जाँच होगी और दोषी पर करवाई की जायेगी।सात निष्चय योजना के तल पंचायतों ने चल रहे नल-जल योजना,गली-नली पक्कीकरण योजना पर आप निगरानी रखे और कार्य मिलजुल कर ठीक ढंग से कराये।अगर कोई धांधली करता है यो आप उसकी शिकायत करें।उक्त मौके पर विजय कुमार यादव,मुखिया तारकेश्वर राय,छठु राय, धुपन राय, सुनील कुमार तिवारी,वार्ड सदस्या चंपा देवी व अन्य मौजूद थे।