जनप्रतिनिधियो को मिला आपदा बचाव का प्रशिक्षण,चार दिवसीय आपदा प्रशिक्षण शिविर संम्पन्न
तरैया(सारण )1.05.2018 :
आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रखन के 13 पंचायत के मुखिया, सरपंच,वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को बाढ़, भूकंप जैसे आपदा से बचने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन कक्ष में शुक्रवार से चार दिवसिय प्रशिक्षण शिवर चल रहा था।जो सोमवार को सम्पन्न हो गया।अंतिम दिन भटगाई और नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया।ट्रेनर सरपंच नितेश कुमार सिंह एवम मुखिया संजीव कुमार सिंह ने प्रशिक्षण दिया। भूकम्प रोधी मकान के निर्माण,भूकम्प होने पर भगदड़ से बचने, भूकम्प के समय ऊँचे खुले स्थानों पर सुरक्षित स्थानों का चयन कर शरण लेना,भूकम्प के समय घर मे होने पर घर के कोने में सर पर तकिया जैसी हल्की चीजो को रखकर शरण लेने चाहिए और भूकम्प से बचाव के सम्बंध में अन्य जानकारियों को प्रशिक्षण में बताया गया। अगलगी, बाढ़, सुखार से निपटने के लिये विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। तथा सर्प दंश से बचाव के बारे में भी उपस्थित लोगों को बताया गया था।उक्त मौके पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह,संतोष कुमार गुप्ता,अमित कुमार सिंह,ललन राम,धर्मेंद्र कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।