मशरक में साइकिल सवार को ट्रैकटर ने कुचला , मौत
मशरक (सारण)थाना क्षेत्र के बहरौली बाजार पर अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई । मृतक दुरगौली निवासी 60 वर्षीय बिन्दा राय बताया जाता है । मिली जानकरी के अनुसार अधेड़ बिंदा राय साईकिल से बाजार करके अपने घर लौट रहे थे कि एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने एस एच-73 पर रौंद डाला।जिससे की साइकिल सवार की मौत हो गई ।