मांझी(सारण) । वन विभाग के वरीय पदाधिकारियों की कथित मनमानी के कारण वन कर्मियों का आठ माह से वेतन भुगतान नही किया जा सका है। कर्मी धनंजय कुमार ने बताया कि सम्बन्धित पदाधिकारी वेतन का भुगतान बैंक खाता पर करने से आनाकानी कर रहे हैं। वेतन नही मिलने से कर्मियों का दीपावली व छठ व्रत का उत्साह काफूर हो गया है। कर्मियों ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण पिछले दिनों बरसात के मौसम में सड़क किनारे गिरे पड़े पेड़ों को अबतक सड़क से हटाया नही जा सका है।