डीएम के निर्देश पर परसा में गरीबों की बीच कंबल वितरित

परसा(सारण)-बढ़ते शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर नगर पंचायत परसा बाजार के कार्यालय परिसर में शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने कम्बल वितरण के लिए शिविर आयोजित किया।शिविर में गरीब तथा असहाय के बीच कार्यालय पदाधिकारी मनीष कुमार मुख्य पार्षद सुमन्ती देवी द्वारा संयुक्त रूप से कम्बल का वितरण किया गया।इस दौरान ईओ ने कहा कि सरकार द्वारा ठण्ड से बचाव के उदेशय से गरीबो के बीच कम्बल बितरण करने का निर्देश जारी किया गया है।ताकि क्षेत्र के गरीबो को ठण्ड से बचाव हो सके।वही मुख्यपार्षद सुमांती देवी ने कही की सरकार के निर्देश के आलोक में नप क्षेत्र के गरीब गुरबा को चिन्हित कर कम्बल प्रदान किया गया है।ताकि बढ़ते शीतलहर और ठण्ड की प्रकोप से बच सके।और आनंदमयी जीवन यापन कर सके।सबरी खातून सुमिता देवी आशमा खातून फुलझड़ियाँ देवी सुमनी देवी लालमुनी देवी उषा देवी तेतरी देवी नैना देवी सुगिया देवी समेत 100 के बीच कम्बल का वितरण किया गया।इस मौके उप मुख्य पार्षद सतेन्द्र राय भाजपा नप अध्यक्ष अर्जुन सिंह वार्ड पार्षद अशोक कुमार भगवान माँझी शैलेन्द्र कुमार रघुवंश राय नरेश राय देवेन्द्र कुँअर बिनोद दास करमुल्लाह अंसारी नप पवन सिंह मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुवे संजय चौबे पुनीत महतो आदि उपस्थित थे।




Recent Comments