अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

#परवेज अख्तर/सिवान:

सिवान: जिले में बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान के दौरान 75 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1183 मतदाता थे। इसमें 904 मतदाताओं ने अपने मत डाले। गुरुवार को बार एसोसिएशन के हॉल में मतों की गणना की जाएगी। इसके लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे। एक मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी व दो सहायक चुनाव अधिकारी को तैनात रहे। एक बूथ पर चार सौ मतदाता को वोट करना था। इसमें एक नंबर बूथ पर 344, दो नंबर पर 321 व तीन नंबर पर 239 मतदाताओं ने वोट डाले। एक नंबर मतदान केंद्र पर दो सहायक चुनाव अधिकारी रवींद्रनाथ वर्मा व विनय कुमार पांडेय तथा दिलीप कुमार, दो नंबर मतदान केंद्र पर
रवींद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह व संजीव कुमार, तीन नंबर मतदान केंद्र पर धर्मनाथ सिंह, चंद्रभूषण उपाध्याय, राजकिशोर सिंह प्रतिनियुक्त थे।