इसुआपुर(सारण) : थाना के पु.स.अ.नी. देवेन्द्र ठाकुर की मौत रविवार की रात हो गई ।जिससे इसुआपुर थाना में गम का माहौल हो गया है ।थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने उनकी मौत पर गहरी सम्बेदना ब्यक्त की है ।थाने में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि श्रीठाकुर ने रबिबार की शाम तक डियूटी किया ।उनका पुत्र भी उनसे मिलकर कल शाम को ही मुजफ्फरपुर चला गया । वे पूरे स्टाफ के साथ रात्रिभोजन कर सोने चले गए ।सुबह करीब तीन बजे उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी । तो अन्य स्टाफ की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक बिके सिंह द्वारा उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया ।लेकिन रास्ते मे ही उनकी सांसे रुक गई।उनके मौत से थाना क्षेत्र में गम का माहौल बन गया ।सदा मुस्कुराते रहने वाले श्रीठाकुर से क्षेत्र के लोगों का गहरा लगाव था ।उनकी मौत पर तरैया बिधायक मुद्रिका प्रसाद राय,जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्ब बिधायक जनक सिंह, जिला पार्षद सदस्या प्रियंका सिंह,गितासगर राम,प्रमुख सरोज कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ,मुखिया धनन्जय पांडे,राजकिशोर सिंह, गजेन्द्र सिंह,मनोज राय,अरबिंद चौरसिया, बिगन मांझी,सुनील चौरसिया, रंगलाल राय,रामप्रकाश दास ब्यवसाई अमर प्रसाद,ललन भगत,ललन मिस्त्री, जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, रामबाबू राय,गुड्डू कुशवाहा, मुकेश चौरसिया ,अजय राय ने शोक व्यक्त किया है ।