तरैया (सारण) :

तरैया प्रखण्ड के लौवा गाँव में मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत 87.88526 लाख की लागत से ग्रामीण सड़क बनकर तैयार हो गया है।जिसका उद्घाटन रविवार को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ किया।लौवा नदी कान्ही से 1.200 किमीटर लंबी सड़क लौवा गाँव तक उक्त राशि की लागत से बनायी गयी है।विधायक ने कहा कि पहले नदी के किनारे से होकर जाने वाली ग्रामीण सड़क की हालत काफी खराब थी। आवागमन में लोगो को काफी परेशानी होती थी।अब पीसीसी सड़क बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।ग्रामीण भिखारी राय,डॉ वीरेन्द्र राय,राजमंगल राय व अन्य ने कहा कि पहले वर्षात के दिनों में काफी परेशानी होती थी।अब पुलिया व सड़क बन जाने से हम ग्रामीणों को काफी सुविधा हो गयी है।उक्त मौके पर विधायक के सचिव अशोक कुमार राय,पूर्व मुखिया वीरबहादुर राय,इसुआपुर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू हसन,मुन्ना यादव,प्रमोद सिंह,मुखिया मुकेश कुमार यादव,रविन्द्र राय, विजय कुमार यादव,विनोद सिंह सहित अन्य मौजूद थे।