
मतदान केंद्र अध्यक्ष व सचिव के चयन को लेकर जदयू कार्यक्रताओं के साथ प्रदेश सचिव ने किया समीक्षात्मक बैठक
तरैया (सारण):
बाजार स्थित जदयू कार्यालय में मतदान केंद्र अध्यक्ष व सचिव के चयन को लेकर जदयू प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने जदयू कार्यकताओं के साथ रविवार को एक सामीक्षात्मक बैठक किया।जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने किया।प्रदेश सचिव ने कहा की पार्टी को प्रत्येक पंचायत एवं प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर मजबूत बनाने के लिए तरैया विधान के तीनो प्रखण्डों के सभी मतदान केंद्र पर मतदान केन्द्र अध्यक्ष और मतदान केंद्र सचिव का चयन किया जायेगा।तरैया विधानसभा के जदयू प्रभारी जितनारायन मंडल ने बताया कि विधान सभा के 297 बूथों पर बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव का चयन करना है।जो अब अंतिम चरण में चल रहा है।99% बूथ पर अध्यक्ष व सचिव के चयन कार्य कर लिया गया है।आगामी 2020 में होने वाले विधान सभा की तैयारी को लेकर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उक्त मौके पर तरैया जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवहा,इसुआपुर प्रखण्ड अध्यक्ष छविनाथ सिंह,पानापुर प्रखण्ड अध्यक्ष वीगन महतो,डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु,विनोद माँझी,चन्देश्वर राम, दुर्योधन महतो,रविन्द्र माँझी सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments