बेतिया – नौतन:- स्वच्छता अभियान का हुआ अगाज 

दहेज प्रथा व बाल विवाह का हो  जड से खत्मा । चलाया गया जागरूकता अभियान ।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन ( प.चं ) बिहार :–
नौतन — प्रखंड के पश्चिमी नौतन पंचायत मे स्वच्छता अभियान चलाया गया और समाज मे अभिशाप बनकर फैला हुआ दहेज प्रथा व बाल विवाह को जड से खत्म करने के लिए लोगो को जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नौतन बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया।और इसका संचालन के आर पी अभिमन्यु कुमार मधु ने किया।इस कार्यक्रम की शुरूआत  खापटोला गांव से रूदल पूर गांव होते हुए संत पूर गांव तक बुलंद नारो के साथ पैदल मार्च निकाला गया।जिसमे — बेटी है एक वरदान । दहेज लेकर मत करो अपमान।–जन जन का यह नारा स्वच्छ विहार हमारा है ।–सबको सौक पडी गहनो की ।भले बाहर इज्ज़त जाय बहनो की।–अपनी इज्जत आप बचाओ नही शौच को बाहर जाओ आदि नारो के साथ लोगो को जागरूक करने का काम किया गया।
इस जागरूकता अभियान मे प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ प्रखंड प्रमुख जबैदा खातुन प्रमुख पति मजहर आलम प्रखंड समन्वयक ज्योति कुमारी वर्मा मुखिया शारदा देवी विकास मित्र लीलावती रंजन पंचायत सचिव ध्रुप नारायण कुमार सजबुन खातुन सईयारा खातुन साह महमद सैमुललाह फिरोज आलम बदरूदीन मंसूरी वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष तैरुण नेशा मैनुदीन अंसारी गौरी महतो परवेक्षक अजहर आलम आवास सहायक अनिल कुमार आदि लोगो के साथ सैकड़ो की सख्या मे स्थानीय ग्रामिण मौजूद रहकर  21 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला का जोर-शोर से श्रृंखला लगाकर स्वागत किया।