
मढ़ौरा (सारण)नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के पिछले दो दिनों से नामांकन दर्ज कराने की गति तेज हो गई है। आठवें दिन शनिवार को मुख्य पार्षद पद के छः, उप मुख्य पार्षद पद के चार और वार्ड पार्षद पद के लिए 24 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । शनिवार को मुख्य पार्षद पद पर दिवंगत व्यवसाई अर्जुन सिंह की पत्नी रूबी सिंह, कैलाश प्रसाद यादव, लालती देवी, पुष्पा कुमारी एवम विष्णु कुमार गुप्ता ने अपना नामांकन दर्ज कराया । उप मुख्य पार्षद पद पर अनिल कुमार, धीरज कुमार, फूला देवी, अच्छे मियां ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया । वहीं वार्ड पार्षद पद पर वार्ड संख्या 1 से मालती देवी, वार्ड संख्या 3 से भी भिखर नट, निवर्तमान पार्षद मालती देवी, वार्ड संख्या 5 से रामावती देवी, श्वेता कुमारी, वार्ड संख्या 6 से बबली कुमारी, सीता देवी , रूबी देवी, वार्ड संख्या 7 से गीता देवी, वार्ड संख्या 8 से रेखा देवी, राजमणि, मनोकामना सिंह की पौत्रवधु शंपा सिंह, वार्ड संख्या 9 से मंजू देवी, विनोद कुमार मांझी, वार्ड संख्या 10 से आनंदी ठाकुर, वार्ड संख्या 11 से निवर्तमान पार्षद मनोज कुमार सिंह, वार्ड नंबर 13 से मीरा देवी, अनीता देवी, आशा देवी, वार्ड संख्या 14 से मंटू प्रसाद, वार्ड संख्या 15 से प्रजापति देवी, आनंदी देवी, वार्ड संख्या 16 से रेखा देवी, प्रीति कुमारी ने अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया ।
दूसरे चरण के मशरक नपं से दो दिन में मात्र दो नामांकन :
दूसरे चरण में मशरक नगर पंचायत की शुरु हुई नामांकन प्रक्रिया में बीते दो दिन में दो नामांकन हुए है । पहले दिन नगर पंचायत मशरक वार्ड 10 से सरिता देवी ने जबकि दूसरे दिन वार्ड एक से शोभा देवी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।




Recent Comments