पानापुर(सारण) बाल  कटवाने की बात कह घर से निकले एक युवक के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है ।इस संबंध में गायब युवक के पिता फकुली गांव निवासी उमेश कुमार यादव ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है ।पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरा 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार 16 मई की दोपहर पोखरेड़ा बाजार पर बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था जो अबतक वापस नही लौटा है।