लायंस क्लब छपरा सारण द्वारा फलदार पेड़ लगाया गया

छपरा :अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण का नया सत्र 18-19 के प्रारंभ होने के उपलक्छ में अध्यक्ष लायन इंजी मनीष सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय मानस मंदिर के प्रांगण में फलदार पेड़ यथा केला, अमरूद, अनार आदि लगाया गया जिससे वहां उपस्थित मंदिर स्टाफ काफी खुश नजर आ रहे थे कि फल भगवान के भोग लगाने के काम भी आएगा।
इस अवसर पर क्लब के सचिव गणेश पाठक,कोषाध्यक्ष अमर कुमार,पी के सिंह,राजेश नाथ गुप्ता,अनिल सिंह,डॉ नवीन द्विवेदी,राजीव दादा,नवीन कुमार (जायका),रविन्द्र जी,मणिशंकर मिश्रा,रजनीश जी,शुभाष जी,विजय सोनी,जगदीश शर्मा, प्रमोद मिश्र सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी जानकारी क्लब के जन संपर्क पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद ने दी।




Recent Comments