
छपरा: रोटरी क्लब सारण तथा रोट्रेक्ट क्लब सारण सिटी के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती ठंड को देखतें हुए रिक्शा चालकों,ठेले वालों को तथा सड़क किनारे बैठे मोचीयों के बीच गर्म टोपी तथा गर्म दास्तानों का वितरण मुख्य अतिथि सहायक जिलापाल न्यू जनरेशन श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा इस कड़कड़ाती ठंड में निशक्तों के बीच गर्म टोपी तथा दास्तानों का वितरण सराहनीय कार्य हैं। इस तरह की ठंड में ठंड से ठिठुर कर कई लोग अपनी जान गँवा बैठते हैं ऐसे समय में गर्म कपड़ों का वितरण सराहनीय कार्य हैं।

विशिष्ट अतिथि रोटरी सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा अति शीघ्र हीं रोटरी क्लब सारण द्वारा कम्बल का वितरण भी किया जाएँगाँ। गर्म टोपी तथा दास्तानों की व्यवस्था रोट्रेक्ट क्लब सारण सिटी के पुर्व अध्यक्ष सुधान्शु कुमार कश्यप ने अपनें पिता की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 51 गर्म टोपी तथा 51 दास्तानों का वितरण मुख्य अतिथि सहायक जिलापाल न्यू जनरेशन श्याम बिहारी अग्रवाल से करवाया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, रोटरी क्लब सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, रोट्रेक्ट क्लब सारण सिटी के पुर्व अध्यक्ष सुधान्शु कुमार कश्यप,उपाध्यक्ष महताब, आशिफ हयात, उज्वल रमन आदि ने गर्म टोपी तथा गर्म दास्तानों का वितरण किया।




Recent Comments