132 केवीए के ट्रांसमिशन टावर के मशीनों के जलाने की घटना पर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
● दोषी व्यक्तियों को अविलंब गिरफ्तार करने का दिया निर्देश
●संदर्भित स्थल पर पुलिस बल की होगी प्रतिनियुक्ति

छपरा। गुरुवार को जिलाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा संयुक्त रूप से मकेर प्रखंड अंतर्गत गंजमसूरिया में 132 केवीए के ट्रांसमिशन टावर के निर्माण कार्य के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा जलाये गये मशीनों के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संदर्भित निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा दोषी व्यक्तियों को अविलंब गिरफ्तार करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही संदर्भित स्थल पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया।




Recent Comments