
मांझी(सारण)। गुरुवार को प्रखंड के नंदपुर गांव में मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित प्रत्यक्षण मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कृषि वैज्ञानिक कन्हैया लाल तथा पैक्स अध्यक्ष राजू यादव ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा बताया गया की मिट्टी जांच तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का निर्माण काफी आवश्यक है। इससे मिट्टी की सही स्थिति की जानकारी हो पायेगी और किसान सही मात्रा में खाद व उर्वरक का प्रयोग कर सकेंगे। किसानों द्वारा अत्यधिक रसायनिक खाद का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति काफी कम हो गयी है जिससे किसान लागत के अनुपात में उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं।किसानों को मिट्टी की जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर ही संतुलित मात्रा में जैविक खाद व रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर कृषि समन्यवक दिनेश पंडित, धर्मेन्द्र सिंह, प्रशांत कुमार,विजय सिंह, हितेश सिंह, सरोज कुमार,सुनील कुमार, दीपक कुमार, संजीव दुबे सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।




Recent Comments