मुश्किल समय में मदद करना है मानव धर्म, अभाव वाले लोगों के लिये सभी को आगे आने की जरुरत – परमात्मा राय

मढ़ौरा,सारण ।
लॉक डाउन से जिस तरह से समान्य जन जीवन थमा है उससे गांवों में रोज काम करके परिवार का भरण पोषण करने वालों की परेशानी बढ़ गयी है। लॉक डाउन के लम्बा होने से लोग अब समझ नही पा रहे है कि उन्हे क्या करना चाहीये । एक तरफ बिमारी की भयावता से विवश है तो दुसरी तरफ घर में खाने की दिक्कत बढ़ने लगी है। लोगों की इन्ही दिक्कत को कम करने के लिये तेजपुरवां के पुर्व मुखियां प्रतिनिधि परमात्मा राय ने सामाजिक दुरी रख कर अगहरा के चंदा गांव में सैकड़ों जरुरतमंद परिवार तक सूखा राशन उपलब्ध कराया । गांव के ऐसे लोगों ने यह माना की लगातार लॉक डाउन से अब वे गंभीर परेशानी में है । काम रोजगार बंद होने से उनकी आमदनी ठप है । घर के राशन और पहले से रखे रुपयेे खत्म हो जाने से परिवार, बच्चों को कैसे खिलायेगे इसकी चिंता में है । लॉक डाउन ने गांव में भी खेती कार्य की गति को रोक दिया है इससे छोटा रोजगार भी नही है । ऐसे में लोगों का धीरज खत्म नही हो इस हेतु भी जरुरतमंद के लिये सभी के पहल की जरुरत है। मुश्किल समय में लोगों को खाने पीने की दिक्कत नही रहे यह देखना भी समाज का ही दायित्व है ।
सैकड़ों परिवार को उपलब्ध कराया राशन
पुर्व मुखियां प्रतिनिधि परमात्मा राय ने अगहरा के चंदा गांव में सैकड़ों परिवार को उनके घर पहुंच कर राशन उपलब्ध कराया । इस दौरान मुखियां प्रतिनिधि ने सभी लोगों को मास्क और साबून भी उपलब्ध कराया । ग्रामिणों से कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक बिमारी से बचाव स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग ही है । सभी लोगों को एक दुसरे से दुर रहकर और अपने हाथ को साबून से बार बार घोकर खुद को इस बिमारी से बचाना है । यह एक मुश्किल समय है जिसमें हमे अपने पास परोस का भी ध्यान रखना है कि कोई भी व्यक्ति अभाव में भूखे नही रहे । सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिये सभी सक्षम लोग को आगे आने की जरुरत है । सेवा भाव से किया गया मदद ईश्वर तक पहुंचता है और इसी से ईश्वर की कृपा भी प्राप्त होती है । परमात्मा राय चंदा गांव में लोगों के घर घर पहुंचे और जरुरतमंद के दरवाजे पर एक हफ्ते का राशन पहुंचाया । इस अवसर पर चंदा गांव के मितेन्द्र सिंह, सकलदेव राय, रीपु सिंह, विजय राय, वार्डर चंद्रमा व्यास, हरेकृष्णा राय, पवन राय, अर्जुन राय सहीत अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments