छपरा: नेहरू युवा केंद्र सारण के तत्वावधान में आध्या युवा मण्डल के द्वारा गोगल सिंह उच्च विद्यालय नयागांव के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सामूहिक रूप से नयागांव के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, मंत्रालय नामित सदस्य डॉ अवधेश कुमार यादव, आशुतोष कुमार ज़िला सलाहकार समिति के सदस्य आकाश कुमार मोदी,पैक्स अध्यक्ष नीरज कांत पाठक दीप प्रज्वलित कर एवं माँ सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अवधेश कुमार यादव ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिता के द्वारा युवाओं के व्यक्तित्व का विकास होता है जिसे आने वाले समय मे देश के मान सम्मान एवं गौरव में महत्वपूर्ण होता है ।
वशिष्ठ अतिथि आशुतोष कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र राष्ट्र के पुनः निर्माण हेतु व्यक्तित्व निर्माण की माध्यम से युवाओं में विभिन्न
प्रतियोगिताएं, प्रशिक्षण के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावे को निखार कर उनको मुख्यधारा से जोड़ना एवं देशहित में अपना योगदान सुनिश्चित करना इसका मुख्य उद्देश्य है ।

ज़िला सलाहकार समिति सदस्य आकाश कुमार मोदी ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच खेलेगा भारत, खिलेगा भारत एवं फ़ीट इंडिया मोमेंट जैसे योजना को नेहरू युवा केन्द्र की भूमिका बढ़ जाती है क्योंकि नेहरू युवा केन्द्र के स्वमसेवक ग्रामीण स्तर के युवाओं की प्रतिभा को निखार कर उनका व्यक्तित्व निर्माण करने की काम करती है।
कबड्डी महिला वर्ग फाइनल में कन्या विद्यालय रसूलपुर और केंद्रीय विद्यालय सोनपुर में होगा।
कबड्डी पुरुष वर्ग के फाइनल में यमुना सिंह मध्य विद्यालय एवं मध्य विद्यालय गोपालपुर में होगा।
वॉलीबॉल के फाइनल में डी०एन० एथेलेटिक्स क्लब सोनपुर और डुमरी बुजुर्ग में होगा।
फाइनल मुकाबला कल इसी मैदान में की जाएगी।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सोनम कुमारी,राहुल कुमार,कार्यक्रम सदस्य आलोक कुमार पाठक, प्रशांत ओझा,आनंद पाठक ,अमन पाठक कुमार रंजीत ,सूरज कुमार, श्याम बाबू, महेश कुमार, पठान आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।