अध्यापक में गोली मारकर बैग छिनाने के मामले का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
राकेश फौजदार 
भरतपुर 6 अप्रेल।राजस्थान में भरतपुर की थाना उद्योगनगर पुलिस ने बैंक से रूपये निकाल कर ले जा रहे वाईक सवार अध्यापक में गोली मार कर बैग छिनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफतार किया है।पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि 06 जनवरी 2017 को गांव सांतरूक थाना उधोगनगर निवासी अध्यापक राधेश्याम जाट पी0एन0बी0 शाखा रारह से 24 हजार रूपये निकालकर अपने गांव सांतरूक जा रहा था।मथुरा रोड सांतरूक नाले के पास पीछे से आये तीन अज्ञात वाईक सवारों द्वारा अध्यापक की वाईक के सामने अपनी वाईक अडा कर अध्यापक को रूकवा लिया तथा अध्यापक में कट्टे से गोली मार कर बैग को छिनाकर ले गये। जिसमें तीन बैंक की पासबुक, विद्यालय की चाबी, पेन कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र व स्कूल के अन्य कागजात रखे हुये थे। परन्तु बैंक से निकाली गई राशि अध्यापक की पेन्ट की जेब में होने के कारण बदमाशान नही ले जा सके।विश्नोई ने बताया की सहायक उपनिरीक्षक श्यामसुन्दर ने वारदात का पर्दाफाश करते हुये सीताराम उर्फ सीतो गुर्जर निवासी डभाल थाना बरसाना जिला मथुरा उ0प्र0 को बापर्दा गिरफतार किया।