सारण:छापेमारी मे शराब के साथ एक गिरफ्तार,सरगना नहीं आया पुलिस  गिरफ्त मे                            
—————
देवेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट 
—————
रसूलपुर/एकमा –
शराब पर नकेल कसने को लेकर स्थानीय थाना पूलिस ने होली के दिन दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की।शराब बन्दी के बाद शराब के धंधे मे संलिप्त नवादा गाँव निवासी बब्लू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पूलिस ने नवादा गाँव में कई स्थानों पर सघन छापेमारी की परन्तु बब्लू की गिरफ्तारी नहीं हो पायी।वहीं पूलिस ने रसूलपुर चट्टी, पर भी कई स्थानों पर छापेमारी की फिर भी मामला टांय टांय फिस्स।हालाँकि पूलिस की मेहनत रंग लायी और गश्ती के दौरान डोहर गाँव मे हरियाणा मे निर्मित 14 बोतल अंग्रेजी शराब XXX RUM के साथ पूलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।गिरफ्तार युवक 49 बर्षीय जलेश्वर कुँअर है।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कई दिनों से शराब के धंधे मे संलिप्त था।