
रिक्सा चालक धनेश्वर ने किया सांसद पुत्र के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
# *बाबू जी के सपने को साकार करना प्रथम लक्ष्य,गरीबी के खिलाफ जारी रहेगा जंग:शिवव्रत*
छपरा(सारण)। पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के पुत्र व सारण लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी प्रो.डा.शिवव्रत सिंह ने अपने प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद कहा कि बाबूजी द्वारा शुरू किये गये गरीबों की लड़ाई को आगे बढ़ाने को चुनाव मैदान में उतरे है।यदि जिले के लोगो का आशिर्वाद मिला तो चरणबद्ध तरीके से छपरा का विकास किया जायेगा।प्राथमिकता के आधार पर जिले की बूनियादी ढ़ाचा मजबूत करेंगे।
इसके पूर्व निर्दलीय प्रत्यासी श्री सिंह ने भगवान बाजार के रिक्सा चालक धनेश्वर महतो से फीता कटवाकर अपने प्रधान चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोचारण के साथ कराया।उन्होंने कहा कि दलीय प्रत्यासी जनता के वोट पर जीतने के बाद अपने पार्टी के प्रति समर्पित हो जाते है।दलीय आकाओं के गीत गाते है।जिससे चुनाव के बाद वोटर अपने को असहाय पाते है।बतौर निर्दलीय प्रत्यासी मेरी प्रथम और अंतिम जवाबदेही सिर्फ और सिर्फ जनता है।चुनाव के पहले भी और चुनाव के बाद भी।
एक प्रश्न के उत्तर में श्री सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली माडल का अनुसरण किया जायेगा जिसकी सराहना देश ही नही बल्कि विदेशों में भी हो रही है।आज कई राष्ट्र दिल्ली के कुछ चुनिंदा सेक्टर में किए गए विकास पर शोध कर रहे है।उद्घाटन समारोह मे मगाईडीह के सरपंच साहेब महतो,नीरज सिंह,आमोद कुंवर,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,प्रमोद सिंह टुन्ना,कन्हैया सिंह तथा कैलास सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।




Recent Comments