*सीवान पुलिस में भाङी फेरबदल, पांच थानाध्यक्ष सहित 32 पदाधिकारियों का SP ने किया तबादला*
*✍सीवान से नवीन सिंह परमार*
🍄सीवान पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार शाह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, अपराध नियंत्रण के कार्य को मजबूती देने साथ सीवान में अपना कार्यकाल पुरा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों वीरमित करने के दृष्टि से मंगलवार की देर संध्या सीवान पुलिस में बङा फेरबदल करते हुये कुल 32 पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर के पुरे जिले पुलिस महकमे में हलचल मचा दिया. पुलिस अधीक्षक के द्वारा अचानक किए गए इस फेरबदल में जिले के पांच थानों के प्रभारियों को बदल दिया गया. बदले गए पदाधिकारियों में तीन अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्र, गौरीशंकर बैठा व अजय कुमार मिश्र का सीवान जिले का कार्यकाल पुरा हो चुका हैं और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन्हें दूसरे जिले में योगदान करना है.
मंगलवार को किए गए स्थानांतरण में सीवान पुलिस केंद्र में प्रतीक्षारत
25 एसआइ को जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है.
पुलिस सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार राम को पुलिस केंद्र से नौतन थानाध्यक्ष और मुकेश कुमार को पुलिस केंद्र से भगवानपुर थानाध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष भगवानपुर से पुलिस केंद्र, गौरी शकर बैठा को थानाध्यक्ष पचरुखी से पुलिस केंद्र, अमित कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से थानाध्यक्ष पचरुखी, चंद्रशेखर कुमार को पुलिस केंद्र से सिसवन का थानाध्यक्ष, अजय कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष सिसवन से पुलिस केंद्र, जमशेद आलम को नौतन थाना से एमएच नगर इनके अलावा 25 एसआई को पुलिस केंद्र से विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है. इनमें सर्वाधिक सात पदाधिकारियों की नियुक्ति सीवान नगर थाना में किया गया है.
(👉साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज)




Recent Comments