…. तो ऐसा करनेवाले महाराजगंज के पहले सांसद होंगे जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
विनीत कुमार, छपरा
यूँ तो वर्ष 1957 से लेकर अब तक महाराजगंज की गद्दी पर कई सांसद बैठे। कई सांसदों को महाराजगंज का महाराज बनने का मौका मिला मगर वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार महाराजगंज के महाराज बने जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने वो कीर्तिमान स्थापित किया है जो अब तक यहाँ से कोई सांसद नही कर सका है।

(लखनऊ पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस)
ऐसा महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के तहत आनेवाले एकमा स्टेशन पर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो रहा है। 25 जनवरी को लखनऊ से चलकर पाटलिपुत्र जानेवाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एकमा स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
एकमा के लिए भी 25 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा जब एकमावासियो को सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात मिलेगी।
आपको बता दे कि महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन एकमा, दुरौंधा, महाराजगंज हैं। इनमें एकमा ऐसा पहले स्टेशन होगा जहाँ सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव होगा।

पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस के बारे में दिलचस्प बात आपको बता दे कि पाटलिपुत्रा से चलकर लखनऊ के बीच इस ट्रेन का ठहराव मात्र 10 रेलवे स्टेशन पर है। इस ट्रेन का ग्यारहवाँ ठहराव एकमा स्टेशन पर होगा। आपको यह भी बता दे कि इस ट्रेन का ठहराव भटनी जंक्शन पर नही है मगर यह ट्रेन दिघवारा में रुकती है। और अब सांसद सिग्रीवाल के प्रयास से यह 25 जनवरी से एकमा में भी रुकेगी।
एकमा में इस ट्रेन के ठहराव से लोगों में काफी हर्ष है। वही 25 जनवरी को ही सांसद सिग्रीवाल दाउदपुर रेलवे स्टेशन से मौर्या एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मौर्या एक्सप्रेस दाउदपुर में रुकनेवाली दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन होगी।
बोले सांसद :-
हम कार्य करने में विश्वास रखते हैं। महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के लिए 25 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा। एकमा व दाऊदपुर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के लिए हम प्रयासरत थे। आखिरकार रेल प्रशासन ने इन दोनों स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव दिया है।
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,
सांसद, महाराजगंज लोक सभा