चार दिन चलेगा आखर भोजपुरी महोत्सव

परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर सीवान:
प्रखंड के पंजवार गांव में विगत 10 वर्षों से आयोजित हो रहा भोजपुरी महोत्सव इस साल चार दिन का होगा । देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित होनेवाला यह सम्मेलन सोशल मीडिया से जुड़े भोजपुरी भाषियों का अनूठा आयोजन है ।
30 नवम्बर को आरा के प्रसिद्ध चित्रकार संजीव सिन्हा के निर्देशन में भोजपुरी चित्रकारी कार्यशाला आरम्भ होगी । चित्रकारी में रुचि लेनेवाली विभिन्न स्कूलों से चयनित 50 छात्राओं को भोजपुरी पेंटिंग की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा ।
जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो0 हरिकेश सिंह कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे । उद्घाटन सत्र में भोजपुरी भाषा के विद्वान भिन्न भिन्न विषयों पर अपनी बात रखेंगे । इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार व नाटककार हृषिकेश सुलभ, भगवति प्रसाद द्विवेदी, रामनारायण तिवारी, बलभद्र,केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात में हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रमोद तिवारी, कथाकार प्रकाश उदय, साहित्यकार जौहर शफियाबादी, व जितेंद्र वर्मा सहित अन्य साहित्यकारों द्वारा भिन्न भिन्न विषयों पर अपनी बात रखी जायेगी । ।
द्वितीय सत्र में युवा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा । भोजपुरी में साहित्य सृजन की परंपरा में ठहराव आ चुके दौर को इन युवाओं ने नई गति प्रदान की है । कवि सम्मेलन में गोरखपुर की आकृति अर्पण, पटना की नेहा नूपुर, सिवान की आरती आलोक वर्मा, आर जी श्याम, राजू उपाध्याय,आशीष, शिवदत्त, राजीव कुमार भारती,सौरभ, यशवंत,अमरजीत, अभिषेक चौहान और सुशांत शर्मा की कविताएं ध्यान आकर्षित करेंगी ।




Recent Comments