शोधपत्र प्रस्तुति की अनुमति मिलने से हर्ष का माहौल

परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के बड़हरिया प्रखंड के लौवान गांव के निवासी अधिवक्ता परमानंद पांडेय(पत्रकार) के पुत्र व जेपी विश्वविद्यालय, छपरा के राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी राजू कुमार पांडेय का चयन भारतीय समाज विज्ञान अकादमी इलाहाबाद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए हुआ है.इस सेमिनार के लिए शोधार्थी राजू पांडेय का चयन होने से परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में खुशी देखी जा रही है. विदित हो कि यह सेमिनार केंद्रीय विश्वविद्यालय,बेंगलुरु में 17 से 21 जनवरी तक आयोजित होगा.सेमिनार में शोधार्थी राजू पांडेय ने ‘भारत में जिला सरकार की संकल्पना व संभावनाएं-एक रानीतिक विश्लेषण’ पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे. वहीं शोधपत्र प्रस्तुति की अनुमति मिलने पर शोधकर्ता राजू पांडेय ने अपने शोध पर्वेक्षक व जेडए इस्लामिया कॉलेज,सीवान के प्राध्यापक प्रो डॉ आनंद भूषण सिंह,जेपी यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ रंजीत सिंह,डॉ संजय पाठक,डॉ विकास चौहान, डॉ रुचि त्रिपाठी आदि के प्रति अपना आभार प्रकट किया है.




Recent Comments