सिवान :दो ट्रक कि आमने-सामने भिड़त
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर /सीवान

जीरादेई
विगत एक सप्ताह से पड़ रहे जबरदस्त कुहासे के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है जिसको लेकर जिला अधिकारी महेंदर कुमार ने 1-5 वर्ग के सभी निजी और सरकारी विधालय के पढ़ाई को 30 दिसम्बर तक बंद कर दिया । इसके बाद कुहासे से सड़क पर चल रहे वाहनों दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है।
शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण मैरवा थाना क्षेत्र के सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर तितरा के समीप घने कुहासे के कारण दो ट्रको की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई इस हादसे में ट्रक के पर खच्चे उड़ गये।भिड़ंत इतनी जोरदार हुई है कि एक ट्रक का चालक ट्रक के अंदर ही दबा रहा,जिसे काफी कठिनायों के बाद ग्रामीणों के सहयोग से के बाहर निकाला गया,चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि काफी कुहासे की वजह से ट्रक चालक सामने से आ रहे ट्रक को नहीं देख सके जिसके कारण ये दोनों ट्रक आमने सामने हो गए।वहीं ट्रक में फंसे दूसरे चालक को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों के जद्दोजेहद के कारण बहार निकाला गया घटना जैसी ही सूचना मैरवा थाना प्रभारी संजय कुमार को मिली तो घटना पर पहुँचकर घटना कि तहकीकात किया और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए ।




Recent Comments