
मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी रामकिशुन यादव के घर में सोमवार की सुबह लगी आग में लगभग दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत कर आग को पूरे गांव में फैलने पर काबू पा लिया। गृहस्वामी के पुत्र संतोष यादव ने बताया कि बिजली की शार्ट सर्किट की वजह से घटी आगलगी की घटना में हीरो पैसन प्लस की दो बाइक चार साइकिल के अलावा कपड़े बिछावन तथा कई विद्युत संयंत्र जल गए। ग्रामीणों की ततपरता तथा पम्पसेट के सहारे ग्रामीणों ने लगभग एक घण्टे में आग पर काबू पा लिया।




Recent Comments