रामनवमी को निकाली भव्य शोभायात्रा
——-
तनवीर आलम की रिपोर्ट 
——
हसनगंज (कटिहार)
प्रखंड में रामनवमी के शुभअवसर पर ग्रामीणों ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली जिसकी  अगुवाई जिलापार्षद कुमार कुलजीत उर्फ पिंटु सिंह,गुलशन साह,कृष्णा सिंह राजपूत,मिथलेश रजक ने की.शोभा यात्रा में जय श्री राम का नारा लगाते हुये सैकड़ो लोग शामिल हुए. भगवान राम के जय घोष के साथ शोभायात्रा प्रखंड के विभिन्न मार्गो से गुजरी जिसमें मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों के साथ शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम का जय घोष करते नजर आए.यह शोभायात्रा हसनगंज दुर्गा मंदिर प्रांगण से रामपुर, रामनगर वंशीबाड़ी,पोखरिया,महमदीया,कालसर,भर्रा होते हुये पुनः दुर्गा मंदिर आकर पूर्ण किया गया.इस मौके पर निकलने वाली शोभा यात्रा को  शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर  प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार,थाना प्रभारी अशोक राम पूरी तरह विधि व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर मुस्तेद थें.इस अवसर पर मुकेश श्रीवास्तव,सोशल सिंह,ज्योतिष्कान्त कुंवर,प्रशांत झा,चन्दन सोनी,हितेश,संजीव सिंह,कपिल देव,दीपक तिजोरी,सुबोध,टिंकू मंडल,विराज शौरभ, अनिल,राजीव,रवि,सनी,अशोक,महेंद्र,रोवन, संजय जयसवाल,अजीत, सुभाष,अमन, अनन्त शयनम,शंकर चौबे,निक्की राय,राजा राय,सुमन मंडल,बिट्टू राय, सहित सैकड़ो ग्रामीण नाचते गाते शोभायात्रा में शामिल थें!