9सदस्यों ने हस्ताक्षर कर प्रमुख को सौंपा प्रस्ताव
दिघवारा (सारण) दिघवारा प्रखंड उपप्रमुख पर अविश्वास की लटकी तलवार! बहरहाल, देखना तो यह है कि उपप्रमुख अपनी कुर्सी बचाने में समर्थ होती भी हैं या नहीं ।गत् गुरुवार को प्रखंड प्रमुख को दिए गए अविश्वास प्रस्ताव में बीडीसी सदस्यों में बबिता देवी,मंजू देवी,मुन्ना, उषा देवी, उस्मान मियाँ, अंजूसिंह,सहित 9सदस्यों ने कहा है कि उपप्रमुख समय पर न तो बैठक में उपलब्ध रहती हैं, न योजनाओं की जानकारी सदस्यों को देती हैं न सदस्यों के सुझावों पर अमल करती हैं और सदस्यों को अपमानित करने से बाज नहीं आती है। सदस्यों ने उपप्रमुख पर वित्तीय अनियमितता का भी आरोप लगाया है ।




Recent Comments