कोचिंग सेंटर में प्रतियोगिता का आयोजन
मांझी(सारण) : प्रखण्ड के महम्मदपुर स्थित पाटलीपुत्रा कोचिंग सेंटर में मंगलवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे नवी,दसवीं तथा ग्यारवीं के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. जिसमे 9 कक्षा में पहला स्थान अभिषेक कुमार प्रसाद,द्वितीय स्थान वेवी कुमारी भारती तृतीय स्थान मनी कुमार भारती 10 वीं कक्षा में प्रथम स्थान स्नेहा कुमारी गिरी द्वितीय शिल्पी कुमारी भारती तृतीय स्थान अंकुर कुमार यादव तथा 11वीं प्रथम स्थान पर नीलू कुमारी गिरी द्वितीय स्थान पर नेहा कुमारी गिरी तथा तृतीय स्थान पर नीलू कुमारी गिरी रहे. पुरस्कार वितरण बीसीएस सेंट्रल स्कूल के डायरेक्टर शैलेन्द्र उपाध्यक्ष ने दी. इस मौके पर मनीष कुमार सिंह, सतेंद्र उपाध्याय,सुधाकर उपाध्याय,आकाश कुमार के अलावा कई लोग मौजूद थे.




Recent Comments