•सारण एक सुखद यात्रा डक्यूमेंट्री से सारण में मिली अलग पहचान
•कई टीवी सीरियल व फिल्मों में कर चुके हैं काम
•सारण के लोगों से है खास लगाव

छपरा। सारण के सांस्कृतिक- ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर पर बनी सारण एक सुखद यात्रा डक्यूमेंट्री फिल्म से सारण में एक अलग पहचान बना चुके अभिनेता राव रणविजय सिंह अब दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक नई सोच में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। अभिनेता राव रणविजय ने सारण के धार्मिक स्थलों व धरोहरों को अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाने के लिए एक डक्यूमेंट्री फिल्म बनायी है जिसका नाम सारण एक सुखद यात्रा है। इस फिल्म सारण जिले के पौराणिक ऐतिहास व धार्मिक स्थलों के बारे में प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म से सारण को लोगों में राव रणविजय अपनी एक अलग पहचान बना चुके है। अब दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले नयी सोच में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। राव रणविजय मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। रणविजय ने बताया कि नयी सोच एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी पर आधारित सीरियल है। वह इस सीरियल में मुख्य किरदार में अजय नाम के युवक की भूमिका निभा रहा है। बताया कि सीरियल में घर के मुख्य लड़का अजय पढ़ने मे काफी तेज़ होता है और उसको आगे के पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना होता है। एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए अपने बेटे को पढ़ने के लिए अमेरिका भेजना बहुत कठिन काम होता है पर अजय का परिवार हार नहीं मानता। क्या अजय अमेरिका जा पाता है अपने सपनों को साकार करने? धारावाहिक देखने के बाद ही पता चल पाऐगा। हालांकि लॉकडाउन होने के कारण अभी सीरियल की शूटिंग बंद है। लेकिन जल्द ही इसके शुरू होने के आसार दिख रहे हैं। जिसके बाद इसका प्रसारण भी शुरू हो जाएगा।
सारण को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने के लिए संघर्ष:
बेहद शालीन व्यक्तित्व के धनी राव रणविजय सारण की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने की कवायद में जुटे है और उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने के लिए संघर्षरत है। सारण एक सुखद यात्रा ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। यूट्यूब पर लाखों लोगों ने इस फिल्म को देखा है। राव रणविजय ने कहा कि आगे भी वे सारण सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इसमें सभी सारणवासियों ने भरपूर सहयोग दिया है। यही कारण है कि सारण हर एक गांव में मुझे पहचानने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है।
आठ सालों से टीवी सीरियल व फिल्मों में काम कर रहे रणविजय:
राव रणविजय पिछले आठ सालों से मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री मे एक अभिनेता के रूप मे काफी सारे धारावाहिकों, ऐड फिल्मों और शार्ट फिल्म्स मे काम कर चुके हैं। जिनमें मुख्यतः सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रॉल, क्राइम अलर्ट , ससुराल गेंदा फूल, हैप्पी होम्स, ये रिश्ता क्या कहलाता है, अफसर बिटिया जैसे हिट धारावाहिक हैं। काफी संघर्ष के बाद वह अपनी पहचान फिल्म इंडस्ट्री व टीवी सीरियल के क्षेत्र में बनाया है। इनकी आनेवाली फ़िल्म, रैम्बो राजा, लालटेन, और बद्रीनाथ है।
फिल्म के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास :
टीवी सीरियल में काम करने के साथ- साथ रणविजय फिल्म के माध्यम से समाज को जागरूक करने का भी प्रयास कर रहा है। वह अपने मुंबई के व्यस्त जीवन मे से कुछ वक़्त निकाल कर बिहार के अलग अलग ज़िलों पर विभिन्न विषयों पर डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाते हुए समाज को जागरूक करने का एक भरसक प्रयास भी करते रहते हैं। शैक्षणिक फ़िल्म मास्टर साहब लोगों के द्वारा बहुत पसंद की गयी जो यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं।




Recent Comments