स्नान के दौरान युवक डूबा , मौत

परसा(सारण):-स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा उस समय चीख पुकार की आवाज से गूंज उठा जब एक 17 बर्षीय युवक की मौत की घोषणा चिकित्सक द्वारा किया गया।मृतक युवक डेरनि थाना क्षेत्र के बेदवालीय गाँव निवासी वकील राय का अविवाहित एकलौता पुत्र अरविन्द कुमार बताया जाता है।युवक के मौत से पिता वकील राय माता मूरत देवी बहन पूजा कुमारी निशा कुमारी आरती कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था। घटना के सम्बन्ध बताया जाता है कि युवक तीन बहन में अकेला भाई था।जो स्नान करने गाँव के समीप स्थित नदी में गया था।जहाँ स्नान करने के क्रम में डूबने से युवक की मौत हो गया।डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगो द्वारा नदी से बाहर निकाल कर आनन् फानन में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र परसा लाया गया।जहां चिकित्सक ने युवक की जांच कर मृत घोषित कर दिया।मृतक युवक बूढे माता पिता और छोटी तिन बहनो का पिकउप चलाकर पालन पोषण और बहनो को पढ़ाने की जिम्मेवारी का निर्वाह करता था।युवक की मौत से माता पिता और बहनो की अरमानो पर पानी फिर गया।युवक के मौत से परिवार की पालन पोषण की जिम्मेवारी बूढे माता पिता के कंधो पर आ गया।पारिवारिक जिम्मेवारी को निर्वाह करने के उदेशय से युवक पढ़ाई के साथ कमाई करता था।हाल फिलहाल में दुर्गा उच्च विद्यालय सुतिहार से मैट्रिक का परीक्षा उत्तीर्ण किया था।




Recent Comments