
परीक्षा में शामिल होते प्रतिभागी
योगी बाबा प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए 7000 से अधिक प्रतिभागी, पारितोषिक वितरण 7 को
जलालपुर (सारण)। योगी बाबा क्विज क्लब के तत्वावधान में आयोजित योगी बाबा जिला स्तरीय प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता परीक्षा 2019 का पांचवां व अंतिम चरण बुधवार को समाप्त हो गया। 30 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 7000 से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा में वर्ग 4 -5, 6 ,7, 8, 9- 10 तथाबारहवीं से ऊपर के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं व युवकों ने भाग लिया ।बुधवार को अंतिम दिन रूसी ,भटकेसरी, जलालपुर मिश्रवलिया, जलालपुर ,एस डी एस बालिका ,अशोकनगर बनियापुर के बलुआ, धनगड़हां सहित एक दर्जन केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई ।अंतिम दिन 2000 से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा आयोजन समिति के अथ्यक्ष अखिलेश्वर पांडेय तथा संयोजक पवन तिवारी ने बताया कि इसमें चयनित 300 उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को 7 सितंबर को जलालपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया मे आयोजित होने वाले “प्रतिभा सम्मान व शिक्षक सम्मान’ समारोह में सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित करेंगे ।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन शनिवार 7 सितंबर को 10:00 बजे स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व जिला मीडिया के वरीय पदाधिकारी दीप प्रज्वलन के साथ करेंगे ।राम जानकी संगीत महाविद्यालय मिश्रबलिया के प्राचार्य विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा ।उन दोनों ने बताया कि पारितोषिक वितरण कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है।




Recent Comments