देशी गोवंश का संवर्द्धन एवं संरक्षण के लिए करें प्रयास-जिलाधिकारी
छपरा: जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय पषु क्रुरता निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा गया कि देषी गोवंष का संवर्द्धन एवं संरक्षण के लिए प्रयास किया जाय। उन्होने कहा कि खुले में पशु वद्ध पर रोक लगायी जाय तथा बिना अनुज्ञप्ति के कोई व्यक्ति मांस की बिक्री न करें। मांस की बिक्री के लिए अनुज्ञप्ति कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, अयुक्त नगर निगम तथा सभी अंचलो में अंचलाधिकारी जारी करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पषु तस्करी के विरूद्ध अभियान चलायी जाये और पकड़े गये वाहन को जब्त किया जाय तथा पशुओं को गोशालाओं में रखा जाय। जिलाधिकारी के द्वारा पशु क्रुरता के विरूद्ध अधिनियम का उलंघन न हो इसका ध्यान रखने तथा पशु क्रुरता निवारण समिति को पुलिस बल उपलब्ध कराने या पुलिस सहयोग प्रदान करने का निर्देश पुलिस उपाधीक्षक (मु0) को दिया गया।जिलाधिकारी के द्वारा गोशालाओं की भी समीक्षा की गयी और निर्देश दिया गया कि गोशाला की जमीन पर कोई दूकान नहीं होनी चाहिए। गोषाला समिति गोशाला के लिए आय अर्जन के लिए योजना बनाये। इसके लिए वहाँ के नीचली भूमि पर पोखर खुदवाकर मत्स्य पालन कराने, आम या लीची की बाग लगाने की भी बात कही गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि गोषाला की अतिरिक्त जमीन की वंदोवस्ती भी विज्ञापन निकाल कर की जा सकती है। जिसमें सब्जी था नगदी फसल लगायी जा सके। ऐसा करके गोशाला आय सृजित कर सकते हैं जिसका उपयोग गोशाला विकास में या वहाँ रह रहे पशुओं के रख रखाव पर किया जा सकता है। जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को जिले के तीनों गोषालाओं (छपरा, बनयिपुर, एकमा) में जाकर वहाँ की स्थिति देखने तथा समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी को सप्ताह में एक दिन गोशालाओं में पशु चिकित्सक को भेजकर पषुओं की जाँच कराने एवं इलाज कराने का निदेष दिया गया। बैठम में जिलाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर अरूण कुमार सिंह, जिला पषुपालन पदाधिकारी डॉ हरेन्द्र राय, कार्यपालक पदाधिकारी एकमा, रिविलगंज एवं सोनपुर नगर पंचायत, पशु क्रुरता निवारण समिति के कोषाध्यक्ष-सह-कार्य कारिणी सदस्य श्री अजय भूषण सिंह एवं अन्य सदस्यगण तथा गोशालाओं के सचिव उपस्थित थे।




Recent Comments