अमनौर/सारण: यदुवंशी युवा मंच ,भटकाई के बैनर तले दहेज प्रथा,जैसी कुरितियों को समाप्त करने पर लोगों को जागरूक करने हेतु एक नाटक का मंचन किया गया. नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा की कुरितियों पर प्रकाश डाला गया. इस नाटक मंचन का उद्घाटन धर्मपुर जाफर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने फिता काटकर किया. नाटक मंचन के बाद इसमें शामिल कलाकारों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दिपक यादव ने किया. इस मौके पर मुख्य रूप से भुवन राय,प्रियंका देवी, शशि कपूर सिंह, गुड्डू उपाध्याय, शोभा देवी, संजय तिवारी आदि लोग शामिल थे.