छपरा : आज दिनांक 27/2/2020 को सर्किट हाउस में युवा जदयू की जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर के अध्यक्षता में आहूत की गई।बैठक में पार्टी द्वारा पटना के गांधी मैदान में 1 मार्च को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में युवा जदयू सारण के सहभागिता कैसी हो मुख्य रूप से चर्चा की गई।ज़िला अध्यक्ष ने सभी ज़िला पदाधिकारियो को दिशा निर्देश देते हुआ कहा कि युवा जदयू सारण के तरफ से 70 गाड़ी और 35 मोटरसाइकिल सम्मेलन में जाएगी।साथ ही 1000 युवा इस सम्मेलन में सारण के तरफ से एक सुबह ही पटना के मिलर स्कूल के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ प्रदेश अध्यक्ष मननीय अभय कुशवाहा जी के नेतृत्व में गांधी मैदान के लिए कुच करेंगे।।बैठक में युवा जदयू सारण इकाई का विस्तार व किया गया। अरुण सिंह को परसा प्रखंड के अध्यक्ष,आकाश कुमार को एकमा नगर का कार्यकारी अध्यक्ष, कन्हैया कुमार मिश्र जी जो आप पार्टी को छोड़ कर जदयू युवा की सदस्यता ली, को जिला सचिव बनाया गया,।साथ ही राहुल गिरी और कृष्णा राम को युवा जदयू में शामिल किया गया।बैठक का संचालन ज़िला महासचिव प्रभाष शंकर ने किया ।बैठक में मुख्य रूप से राकेश कुमार, निरंजन सिंह,राहुल गिरी,मनीष सिंह,अमजद अली,डॉ दिलीप कुमार चौधरी, पवन उपाध्याय ,दीपक हुड्डा,उपस्थित थे