छपरा।सारण। सोमवार को गुजरात के गांधीनगर सर्किट हाउस परिसर में एबीपीएसएस द्वारा आयोजित पत्रकार स्नेह मिलन सह राष्ट्रीय महाधिवेशन कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधत्व करेंगे सारण के वरीय पत्रकार मनोज कुमार सिंह। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा गांधीनगर में आयोजित संगठन के राष्ट्रीय महाधिवेशन को देश के बीस प्रदेशों से पधारे प्रतिनिधि सम्बोधित करेंगे। प्रस्तावित महाधिवेशन में शामिल होने के लिए गुजरात प्रदेश के समस्त पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सह महाधिवेशन में एक बृहद पत्रकार कल्याण कोष के गठन की विधिवत घोषणा की जाएगी। जिसके माध्यम से घटना दर्घटना व आपदा से पीड़ित पत्रकारों को जरूरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही कोरोना संक्रमण की वजह से असमय काल की गाल में समा चुके गुजरात के 64 पत्रकारों के पीड़ित परिजनों को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए राज्य के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
एबीपीएसएस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की सफलता को लेकर स्थानीय पत्रकार युद्धस्तर पर लगे हुए हैं। पत्रकार स्नेह मिलन कार्यक्रम के मद्देनजर गांधीनगर सर्किट हाउस को दुल्हन की तरह सजाया सँवारा जा रहा है। तथा शहर के चौक चौराहों पर बड़े बड़े होर्डिंस बैनर तथा तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं। देश के अलग अलग प्रदेशों से शिरकत करने वाले पत्रकारों के ठहरने तथा उनको गंतब्य तक लाने ले जाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। महाधिवेशन में पत्रकार प्रतिनिधियों के अलावा गुजरात प्रदेश के कई राजनेता किसान नेता व कानूनविद भी शिरकत करेंगे। अधिवेशन को लेकर गुजरात के पत्रकारों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।मनोज सिंह के बिहार का प्रतिनिधित्व करने पर बिहार प्रदेश एबीपीएसएस के संयोजक संजय कुमार सिंह, विद्याभूषण श्रीवास्तव, श्रीराम तिवारी, मनोकामना सिंह, कुलदीप महासेठ, संजीव शर्मा, कमल सिंह सेंगर, अमित कुमार सिंह समेत दर्जनों पत्रकारों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।