मढ़ौरा ।
गौरा ओपी के रेपुरा में पुलिस ने रात्रि गस्ती के दौरान पांच युवकों को शराब के नशे में सड़क पर शोर मचाते गिरफ्तार किया । पांचों युवक का जांच में शराब पीने की पुष्टी होने पर पुलिस ने जेल भेज दिया । मामले में गौरा ओपी में पदस्थापित ए एस आई उमाचंद शर्मा ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । प्राथमिकी में गिरफ्तार युवकों का नाम चंदन कुमार , अजमेर अली, लो अयुब, , शहाबुद्दीन, पिन्टु कुमार सभी बसैइया छपरा बताया गया है ।