
संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण): शिक्षक हड़ताल के ग्यारहे दिन नियोजित शिक्षकों के साथ उनका परिवार और बच्चें भी शामिल हुये । हड़ताली शिक्षक अपने परिवार और बच्चों के साथ मढ़ौरा बीआरसी परिसर पर धरना पर बैठे और अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की । शिक्षकों ने कहा कि वे समान कार्य,समान वेतन के अपनी मांग पर अडिग है । सरकार को उनकी मांग माननी होगी । अपने परिवार और बच्चों को सामने रख शिक्षकों ने परिवार की परिवरिश, बुढ़े मां बाप का इलाज और बच्चों की पढ़ाई की समस्या को सामने रखा । कहा कि सरकार की दोहरी नीति से वे प्रताड़ित है एक ही काम के लिये सरकार अलग अलग वेतन देकर उनके परिवार और बच्चों का भविष्य खराब कर रही है । शिक्षकों ने सरकार को मानवीय आधार पर इसे गंभीरता से लेने का अहवान किया और समान वेतन देकर शिक्षकों को सम्मान देने की मांग की । शिक्षकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षक मजबुत है वे सरकार के दबाव में नही आयेगे और अपना हक लेकर ही रहेगे । शिक्षक हड़ताल में बहुआरा पंचायत के मुखिया पप्पु सिंह, उपमुखिया परसुराम सिंह, रामपुर पंचायत के मुखिया राकेश कुमार सिंह, नरहरपुर पंचायत के बीडीसी शैलेन्द्र सिंह भी पहुंचे । इनलोगों ने शिक्षकों के हड़ताल को अपना समर्थन दिया और सरकार से इनकी मांग पर विचार करने को कहा । जेपी सेनानी शम्भू सिंह, श्यानंदन बिद्रोही ने भी बीआरसी पहुंच कर शिक्षकों का समर्थन करते हुये उनका अवाज बुलंद किया । आगत अतिथियों का स्वागत शिक्षक नेता सूर्यदेव सिंह ने किया जबकी अध्यक्षता समसुदौला सिद्दीकी ने की । इस अवसर पर शिक्षक सानंद श्रेयस्कर, अंकित कुमार सिंह, कुन्दन कुमार, सुनील दिवेद्वी, कमलकिशोर , शैलेन्द्र प्रसाद, रंजीत कुमार यादव, सुजाता कुमारी, रंजीता कुमारी, विभा कुमारी, अंजली कुमारी, संध्या कुमारी सहीत दर्जनों शिक्षक व उनका परिवार उपस्थित था ।




Recent Comments